Tata Motors Ranipet Plant Job Vacancy 2026: नई फैक्ट्री में 5000 तक नौकरियों का मौका, जानें पूरी जानकारी

Tata Motors Ranipet Plant Job Vacancy 2026: Tata Motors ने तमिलनाडु के Ranipet जिले में अपने नए Passenger Vehicle और Jaguar Land Rover मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत कर दी है और इसके साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ी भर्ती की उम्मीद बढ़ गई है। करीब ₹9000 करोड़ के निवेश से तैयार यह प्लांट भारत में लक्ज़री कार और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का नया हब बनने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह प्लांट आने वाले समय में लगभग 5000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा और कई तकनीकी तथा नॉन-टेक्निकल पदों पर भर्ती की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आज की इस लेख में हम इसी भारती के बारे में पूरा अपडेट जानेंगे।

Hindi News Join Now
Marathi News Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Motors Ranipet Plant Latest Update

फरवरी 2026 में इस नए प्लांट ने आधिकारिक रूप से उत्पादन शुरू कर दिया है और यहां से पहली Range Rover Evoque कार तैयार की गई है। यह फैक्ट्री आने वाले वर्षों में बड़े स्तर पर उत्पादन करेगी और चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यह प्लांट ICE और Electric दोनों प्रकार के वाहन बनाएगा जिससे तकनीकी कर्मचारियों की मांग बढ़ेगी।

क्या अभी Tata Motors Ranipet Job Vacancy निकली है

अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ओपन पब्लिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन प्लांट में पहले से डिप्लोमा और टेक्निकल स्टाफ की ट्रेनिंग के बाद भर्ती शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में नई वैकेंसी निकलने की पूरी संभावना है। कई कर्मचारियों को Skill Development और Earn While You Learn प्रोग्राम के माध्यम से शामिल किया गया है।

संभावित पद जिन पर भर्ती आ सकती है

Ranipet प्लांट में उत्पादन बढ़ने के साथ आने वाले समय में Production Operator, Technician, Maintenance Staff, Quality Inspector, Electric Vehicle Engineer, Assembly Line Worker, Logistics Staff और Office Support जैसे पदों पर भर्ती निकल सकती है क्योंकि यह प्लांट बड़े स्तर पर लक्ज़री और इलेक्ट्रिक कार निर्माण करेगा।

इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता

ऑटोमोबाइल फैक्ट्री भर्ती में आमतौर पर ITI, Diploma Mechanical, Electrical, Automobile, Production Engineering और B.Tech जैसे तकनीकी कोर्स वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलती है। इसके अलावा कुछ पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं यदि वे असेंबली या सपोर्ट स्टाफ के पदों के लिए योग्य हों।

Read Also : ECCE Vacancy In Rajasthan 2026: नई भर्ती, 12वीं पास के लिए 25,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती!

इस भर्ती में आयु सीमा

अधिकांश प्राइवेट ऑटोमोबाइल कंपनी की भर्तियों में सामान्यतः 18 से 30 वर्ष आयु वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है हालांकि अनुभव और पद के अनुसार आयु सीमा में बदलाव संभव है और कंपनी के नियमों के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अलग क्राइटेरिया हो सकता है।

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया

प्राइवेट मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स में चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ जांच, टेक्निकल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल हो सकते हैं। कुछ पदों के लिए कंपनी ट्रेनिंग प्रोग्राम के बाद फाइनल जॉइनिंग भी देती है ताकि उम्मीदवारों को प्लांट की तकनीक के अनुसार तैयार किया जा सके।

सैलरी और सुविधाएं

Ranipet जैसे बड़े ऑटोमोबाइल प्लांट में शुरुआती टेक्निकल स्टाफ को लगभग ₹15000 से ₹30000 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है जबकि अनुभवी इंजीनियर और मैनेजमेंट पदों पर इससे ज्यादा वेतन मिलने की संभावना रहती है। इसके अलावा PF, ESI, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रेनिंग और प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

टाटा मोटर्स रानीपेट जॉब वेकन्सी कैसे पता करें

यदि आप इस प्लांट में जॉब करना चाहते हैं तो कंपनी की ऑफिशियल करियर वेबसाइट, LinkedIn, Apprenticeship Portal और Skill Development प्रोग्राम पर नजर रखें क्योंकि अधिकतर नई भर्तियां पहले ट्रेनिंग या अप्रेंटिसशिप के माध्यम से आती हैं और बाद में फुल टाइम जॉब में बदल सकती हैं।

निष्कर्ष: Tata Motors का Ranipet प्लांट 2026 में शुरू हो चुका है और आने वाले समय में यह भारत का बड़ा ऑटोमोबाइल रोजगार केंद्र बनने वाला है। फिलहाल कोई ओपन भर्ती नोटिफिकेशन नहीं आया है लेकिन उत्पादन बढ़ने के साथ हजारों नई नौकरियों के अवसर आने की पूरी संभावना है इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को नियमित रूप से कंपनी की अपडेट और जॉब पोर्टल चेक करते रहना चाहिए।

मैं इस वेबसाइट पर योजना और जॉब्स से संबंधित कंटेंट लिखता हूं। मुझे पिछले 4 सालों से अधिक कंटेंट लिखने का अनुभव है। अगर आपको मेरे आर्टिकल में कोई भी त्रुटियां शंका लगती है, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment