MP Anganwadi Bharti 2026: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर हैं क्योंकि आंगनवाड़ी भर्ती 2026 एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिससे योग्य महिलाओं को नौकरी पाने का सीधा मौका मिलेगा।
MP Anganwadi Bharti 2026 लेटेस्ट अपडेट
मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 4767 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 55 जिलों में आंगनवाड़ी सहायिका के 3194 पद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1573 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 तय की गई है।

इसके अलावा, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से शुरू हुए हैं एवं आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो जाती है, वे 12 जनवरी 2026 तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकती हैं।
इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता
MP Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा आवेदिका का मध्यप्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। जिस ग्राम अथवा वार्ड के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र की निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन केवल महिला उम्मीदवारों के लिए मान्य है और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
इस भर्ती में आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Read Also: Safai Karmchari Vacancy 2025: 8वीं से 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया
इन पदों पर किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। कुल 100 अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का चयन किया जाएगा।
MP Anganwadi Bharti 2026 Apply Process
MP Anganwadi Bharti 2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से रखी गई है और इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स का पालन करना होगा।
- नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर जाए
- नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें