अगर आप भी बैंक मैं जॉब की तलाश में है तो आप के लिए एक सुनहरा अवसर है क्योंकि Bank of India Vacancy 2025 के तहद Credit Officer पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियों की घोषणा की है। यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और अच्छी सैलरी के साथ सुरक्षित भविष्य की उम्मीद रखते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जिससे उम्मीदवार घर बैठे आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती में पदों की जानकारी

Bank of India Recruitment 2025 के तहत कुल 514 पद Credit Officer के लिए निकाले गए हैं। ये पद अलग-अलग मैनेजमेंट स्केल में हैं जिनमें मिड और सीनियर लेवल के पद शामिल हैं। सभी पद नियमित नियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे।
इस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद किसी भी फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है।
इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होनी चाहिए। बैंकिंग अथवा फाइनेंस से जुड़ी उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी हो सकता है।
आयु सीमा की जानकारी
पद के अनुसार न्यूनतम आयु लगभग 25 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी कितनी मिलेगी
Bank of India Credit Officer पद पर चयनित उम्मीदवारों को लगभग 64 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा बैंक की ओर से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया कैसे करें
बैंक ऑफ़ इंडिया वैकेंसी 2025 के जरिए आवेदन पत्र जमा करने के लिए अभ्यर्थी को नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा तभी अभ्यर्थी इस भर्ती में सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा कर सकता है।
- Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Career या Recruitment सेक्शन खोलें
- Credit Officer Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें